Posts

ओवैसी ने नागरिकता संशोधन कानून पर उठाया बड़ा कदम

Image
देश में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून चर्चा में बना है. लेकिन सबसे बड़ा मामला छाया है हैदराबाद के सांसद ओवैसी का. उनका ब्यान आया है की.  असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है लेकिन हम प्रदर्शनों में होने वाली हिंसा की निंदा करते हैं.  जो भी लोग हिंसा में शामिल होते हैं, वो आंदोलन के दुश्मन हैं. प्रदर्शन होना चाहिए लेकिन ये तभी सफल होगा जब ये शांतिपूर्ण तरीके से होगा.' इसी के साथ पोल टॉक की यह ख़ास रिपोर्ट देखिये. 

जौनपुर वालों ने अच्छा सांसद चुना है, जानिए ऐसा क्यों हुआ !

Image
लखनऊ. जल्द ही एक अनुभव हुआ है। जिसे मैं बताना चाहूंगा। क्योंकि मेरे ही जिले की बात है। बसपा और भाजपा के सांसद में कितना अंतर है। जौनपुर जिले में दो लोकसभा सीट है। एक भाजपा के कब्जे में है और दूसरी बसपा+सपा के पास है। जौनपुर लोकसभा सीट पर कई बार से कोई दुबारा लगातार चुनाव नहीं जीत पा रहा है। इस बार भी चेहरा बदला था। लेकिन जीत नए चेहरे को ही मिली। चलिए मुद्दे पर।  जौनपुर से जयपुर के लिए ट्रेन की टिकट कंफर्म करवानी थी। किसे बोला जाय ? यह भी असमंजस की बात। लेकिन किसी ने सांसद के लिए सुझाया। मछलीशहर से भाजपा के सांसद हैं बीपी सरोज। उन्हें फ़ोन मिलाया और सन्देश भी भेजा लेकिन कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला। बड़ी देर तक इंतजार करने के बाद बसपा सांसद श्याम सिंह यादव को फ़ोन किया। मुझे लगा कि बसपा के सांसद हैं इनकी रेलवे में इस समय उतनी बात न सुनी जा रही हो।  लेकिन एक बेल जाते ही उधर से दो मोबाइल नंबर मेरे पास आ गये। एक पर मैंने तुरंत फ़ोन मिलाया औऱ जवाब आया कौन ? मैंने अपने बारे में बताया तो उधर से एक विनम्रभाव से हरिकेश यादव जी ने अपना परिचय दिया। मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ कि बसपा सोशल मी...

बरेली के विधायक राजेश मिश्र ने अपनी इन बेटियों के संग मनाई दिवाली

Image
बरेली जिले के बिथरीचैनपुरी के विधायक राजेश मिश्रा ने इस तरीके से इस बार दिवाली मनाई है. जबकि चर्चा थी की इस बार इनकी दिवाली कुछ हटकर हो सकती है. लेकिन विधायक ने अपनी छोटी बेटी के साथ दिवाली मनाई है. साथ उनके विक्की भरतौल भी देखे गए. एक फोटो खुद शेयर की है. उन्होंने दिवाली की कई फोटो शेयर की है. विधायक ने अपनी छोटी की बेटी के साथ दिवाली मनाई है. उन्होंने कुछ अनाथ बच्चों के साथ भी दिवाली मनाई है. इसकी फोटो खुद शेयर की है. पप्पू भरतौल ने इस बार एक और नया काम किया है उन्होंने सीता नाम की बेटी के साथ दिवाली मनाई है. विक्की भरतौल ने कई video और फोटो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है. जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है की सबकुछ ठीक है. इसी के मद्देनजर सब कुछ हो रहा है.अब देखने वाली बात है कि इसमें क्या अपडेट हो सकता है.

लालू के दामाद ने किया कमाल, इस सीट पर जीत गए चुनाव

Image
राजद सुप्रीमो लालू यादव के लिए अच्छी खबर है कि उनके दामाद  चिरंजीवी  राव ने रेवाड़ी विधान सभा सीट से चुनाव जीत लिया है. जबकि दावा था की यहाँ से भाजपा की ही जीत होगी. लेकिन जीत हुई तो बस कांग्रेस की. पहली बार वो मैदान में थे.  उन्होंने बीजेपी के सुनील यादव को १३१७ मतों से हराया है. इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी. अब सरकार भले ही कांग्रेस की न बने लेकिन वो मजबूत स्थिति में हैं. दरअसल, यहाँ से कांग्रेस चुनाव जीतती रही है. 5 बार लगातार अजय सिंह यादव यहाँ से विधायक रहे हैं. लेकिन २०१४ के चुनाव में कांग्रेस को हार मिली है.  बिहार से कई राजद के दिग्गज नेता इनके चुनाव प्रचार में गए थे. अब जीत होने के बाद से लालू के परिवार में ख़ुशी का दौर है . क्योंकि मीसा भारती की हार के बाद से लालू परिवार पर सवाल लगने लगे थे. अब इस जीत ने कई सवालों का सवाल दिया है.  Set Wet Deodorant Spray Perfume, 150ml (Cool, Charm and Swag Avatar Pack of 3) बस 299 में 147 रूपये बचाइए.  यहाँ क्लिक करके के करें आर्डर https://amzn.to/2MOAWvE

लालू के लिए क्या ये सब कर पायेंगे तेज और तेजस्वी ? अजय चौटाला हुए 'आज़ाद'

Image
लालू प्रसाद यादव को चौधरी देवी लाल का राजनीतिक रूप से शिष्य माना जाता है. और अब चौधरी देवी लाल के पोते ने कमाल कर दिया है. उन्होंने ने अपनी शर्तों पर बीजेपी को झुकने पर मजबूर कर दिया है. दुष्यंत चौटाला ने वो कर दिखाया है जो कभी संभव नहीं दिख रहा था. इनसे लालू के दोनों बेटों को सीख लेनी चाहिए. 165 रूपये में खाइए 1 किलो गुलाब जामुन. क्लिक करके के यहाँ से करो बुक. https://amzn.to/2JqmCar मतलब डॉ अजय चौटाला तिहाड़ में ही काट देते पूरा जीवन. आइये मुद्दे पर चलते हैं. हरियाणा विधान सभा के चुनाव में सत्ता की कुर्सी ऐसे फंसी की किसी को कुछ मझ नहीं आ रहा था, कैसे मामला सुलझेगा. अब दुष्यंत अपनी चाबी से राह आसान कर दी है. अजय चौटाला तिहाड़ की जेल से रिहा हो रहे है . 14 दिन के लिए बाहर आ रहे हैं. लालू प्रसाद यादव भी जेल में हैं. उनकी पार्टी बिहार में विपक्ष में है. जैसे इनोलो हरियाणा में थी. अगर राजद इस बार चुनाव में हरियाणा की तरह मामला फंसा देती है तो बीजेपी से उसके समझौते हो सकते हैं. क्योंकि जेजेपी के बारे में भी यही बात हो रही थी मगर आज जेजेपी सत्ता में आ गई है. अगर तेज...

कैथल में पहली बार खिला कमल, और कांग्रेस का 'सूरज'अस्त

Image
हरियाणा के कैथल विधान सभा सीट पर पहली बार भाजपा को जीत मिली है। यह हो पाया है बस कांग्रेस के सुरजेवाला के हारने से।यहां पर कांग्रेस का 15 साल से कब्जा रहा है। मगर, इस बार यहां से भाजपा ने खताखोल दिया है। यहां से लीला राम को जीत मिली है। जो एक बड़ी जीत है। बताया जा रहा है कि लीला राम एक बड़े नेता है। और इसी सीट से 2000 में उन्होने चुनाव जीता था। इस सीट पर पहली बार भाजपा जीत पाई है। यहां से हजारों वोट से चुनाव जीतने वाले रणदीप सुरजेवाला लगभग 2 हजार वोट से हार गए हैं। यह कांग्रेस के लिए बड़ी हार है। क्योंकि सुरजेवाला राहुल की टीम में  बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। मगर इन्हें लगातार हार मिल रही है। इससे इनके लिये खतरे की घंटी बज चुकी हैं।

भाजपा के नए खेवनहार बने 'कांड' वाले कांडा

Image
गोपाल कांडा सभी को याद होंगे। और होने भी चाहिए। क्योंकि चर्चा में रहे हैं। उन्होंने 2009 का चुनाव जीता था। लेकिन 2014 में हार गए थे। इसबार फिर से 601वोट से जीत गए हैं। सिरसा में हारने वाला प्रत्याशी भी निर्दलीय है। गोपाल कांडा भाजपा को सपोर्ट करेंगे। और इसके लिए क्या कीमत लेंगे पता नहीं। उन्होंने दावा किया है कि उनके टच में कई निर्दलीय विधायक हैं। जो सभी भाजपा की सरकार में आना चाहते हैं। ये गोपाल कांडा वहीं जो गीतिका शर्मा कांड में खूब पापुलर हुए थे। और दूसरी बार चुनाव भी हार गए थे लेकिन इस बार जीत गए हैं। और कमाल देखिये इन्हे  बार्गेनिंग करने का मौका भी मिल गया हैं। गीतिका कांड के बाद गोपाल का दौर खत्म हो चुका था। लेकिन अब फिर वापसी हुई है। मंत्री बनना तो तय है।  34 हजार की टीवी मात्र 25 हजार में. Samsung 100 cm (40 Inches) Smart 7-in-1 Full HD Smart LED TV UA40N5200ARXXL (Black) (2019 Model) यहाँ क्लीक  https://amzn.to/2MKlDE1 करिये और खरीदिये. 

करवा चौथ के लिए यह है सबसे बेहतर समय, जानिए इससे क्या होगा फायदा

Image
क्या आपको पता है कि करवा चौथ के लिए बेहतरीन समय क्या है? नहीं न. आइए आपको हम बताते हैं की कितने बजे आप करवाचौथ का व्रत करेगी तो आपको बहुत फायदा होगा. इसके हिसाब से कई समय होते हैं लेकिन 17 अक्टूबर को जो समय हम बता रहे हैं वो सबसे बेहतर है. 17 अक्‍टूबर की शाम 05 बजकर 46 मिनट से शाम 07 बजकर 02 मिनट तक ही है. यही आपके लिए और आपके पति के लिए बेहतर होगा.1 घंटे 16 मिनट का यह समय बड़े काम का है. इस समय को ध्यान में रखकर करेंगे तो आपके जीवन को बेहतर बना देगा. 70 साल बाद ऐसा संयोग आ रहा है कि इस बार करवा चौथ का चांद रात में 8 बजकर 15 मिनट पर निकलेगा. यह बहुत ही बेहतर संयोग है. महिलाओं के लिए और उनके पतियों के लिए सबसे उत्तम सयोंग कहा जा सकता है. ज्योतिषियों के अनुसार रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कण्डेय और सत्याभामा योग इस करवा चौथ पर बन रहा है. पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए ये व्रत बहुत अच्छा है. इससे विधि विधान से करने पर उनका जीवन बेहतर बन जाएगा.

राम मंदिर मुद्दे को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला

Image
अयोध्या राममंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बहस चल रही है. लेकिन इसके पहले ही कई सारीं बातें सामने आने लगी हैं. अब सबसे बड़ा अपडेट है की यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों की 30 नवंबर तक की छुट्टी रद्द कर दी है. जिसका नतीजा है की प्रदेश में हडकंप मचा हुआ है. योगी सरकार ने फील्ड में तैनात सभी पुलिस और प्रशासन के अफसरों की छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द करने का फरमान जारी किया. आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को अपने मुख्यालय पर ही बने रहने का निर्देश दिया गया. दीपावली और अयोध्या पर फैसले से पहले सरकार सुरक्षा की तैयारी कर रही है. अब देखने वाली बात है की क्या मामला हो सकता है.  वैसे पहले भी कई बार इस तरीके के वाकये से लोग गुजर चुके हैं. अब क्या होगा यह तो पता चल ही जाएगा. लेकिन कई दिनों से फैजाबाद में 144 धारा लगाई गई है. 

शिवपाल यादव इसी महीने आ रहे हैं सपा में....

लखनऊ . सपाके दिग्गज नेता और सपा सरकार में कई बार मंत्री रहे शिवपाल यादव कई बार विधान सभा का चुनाव जीत चुके है. अब चर्चा है की शिवपाल यादव सपा में इसी महीने वापस आ रहे हैं. 60 साल के शिवपाल यादव जल्द ही सपा में आ सकते हैं. लेकिन अभी कुछ लोग इस बात पर सहमती नहीं बना पा रहे हैं. लेकिन चर्चा है कि 30 सितम्बर को ऐसा होने वाला है. 

इमरान खान को नहीं मिली इज्जत , मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

Image
अमेरिका में इमरान खान की कोई इज्जत नहीं हुई. जिसके चलते पाकिस्तान में बवाल में बवाल मचा हुआ है. वहीँ भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को ट्रंप ने बहुत इज्जत दी है. जिसके चलते पूरी दुनिया में उनके नाम की चर्चा हो रही है. टेक्सास में HOWDY MODI कार्यक्रम में भारत का नाम आगे बढ़ा है. चर्चा है की HOWDI मोदी से देश में एक नया माहौल बना है. आइये देखिये पोल टॉक की ये ख़ास रिपोर्ट. 

बड़ी अदभुत होती है यहां की रामलीला, वर्षों से हो रहा मंचन

Image
जौनपुर। जौनपुर शहर से मात्र 22 किमी दूर भगतपुर गांव है। जहां पर आदर्श रामलीला समिति के लोग रहते हैं। उनकी चर्चा इसलिए लाजिमी हो जाती है कि क्योंकि यही लोग एक रामलीला कार्यक्रम का सजीव चित्रण करते हैं। और यह वर्षों से हो रही है। यहां पर लगभग हजारों दर्शक आराम से आ जाते हैं। बिना किसी प्रचार और प्रसार के। लगभग 7.8 दिन यह रामलीला चलती है। मानो उस समय दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ता है। अब वहीं रामलीला फिर नवंबर से शुरू होने जा रही है। सभी पात्र गांव के ही होते हैं। उस दौरान गांव से बाहर जो भी लोग रहते हैं वो गांव में आ जाते हैं। अंतिम दिन एक शानदार मेले का आयोजन किया जाता है। यह अपने अपम में अद्भुत और अविस्मरणीय रहता है। तड़का वध, दशरथ मरण और रामवन गवन बहुत ही शानदार तरीके से होता है। मानों हम त्रेता युग में पहुंच जाते हैं। तुलसीदास के द्वारा लिखी गई रामचरित मानस का सजीव चित्रण जैसा होता है। इसमें लगभग सैकड़ों पात्र अपना अभिनय करते हैं। सभी आकषर्क और मनमोहक प्रस्तुति देते हैं। जो भी नौकरी -पेशे वाले लोग होते हैं सभी छुट्टी लेकर इस आयोजन में शामिल होने आते हैं। 

आदित्य ठाकरे पहली बार लड़ेंगे चुनाव और बन सकते हैं सीएम !

Image
महाराष्ट्र में विधान सभा के चुनाव होने वाले हैं। अभी से पूरी बैटिंग औऱ बॉलिंग हो रही है। सभी दल अपने अपने दावे ठोंक रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि कौन जीतता है और किसे हार मिलेगी। शिवसेना नेता पहली बार खुद चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। आदित्य ठाकरे इस मामले में  वर्ली विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ठाकरे परिवार से कोई पहली बार चुनाव मैदान में होगा। बाला साहेब की फैमिली से कोई चुनाव नहीं लड़ता रहा है। देखिये ये खास रिपोर्ट। 

कौन थे महाराष्ट्र के 9 दिन वाले सीएम ?

Image
मुम्बई। महाराष्ट्र में विधान सभा के चुनाव होने वाले हैं। और सत्ता किस करवट बैठेगी यह अभी पता नहीं चल रहा है। लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखा जाय तो देवेंद्र फड़नवीस सुरक्षित हैं। लेकिन जब इतिहास में जाया जाए तो नहीं बैठ रहा है मामला। महाराष्ट्र से पहले ब्राह्मण मुख्यमंत्री मनोहर जोशी थे और दुसरे देवेंद्र। उनकी स्थिति देखी जा रही है। दुबारा वापसी नहीं कर पाए। लेकिन देवेंद्र ने सत्ता 5 साल चला ली। इन्हें अटल जी ने मॉडल विधायक कहा था। तब ये पहली बार विधायक बने थे और अब इन्होंने मॉडल स्टेट बनाया या नहीं इसका पता कुछ महीनों में चल जाएगा। आइये चलते हैं अतीत में। महाराष्ट्र में कई मुख्यमंत्री साल और दो साल वाले रहे और कई महीनों वाले। लेकिन एक सीएम ऐसे थे जो 9 दिन रहे। उनका नाम है पीके सावंत। जो गृह मंत्री और कृषि मंत्री भी थे। 1963 में 25 नवंबर को सीएम बने और 4 दिसंबर को हट गए। फिर वापसी नहीं हुई। और ये 9 दिन वाले सीएम बनकर रह गए। 

इसरो के चीफ सिवन बहुत गरीब परिवार से हैं और मोदी भी

Image
चन्द्रयान 2 की लैंडिंग की असफलता के बाद से शिवन और मोदी चर्चा में बने हैं। लोग सिवन को खोज रहे हैं। उनके बारे में जानकारी भी जुटा रहे हैं। जानिए किस लिए मोदी और सिवन दोनों भावुक हो गए और रोने लगे। देखिये पूरा वीडियो। 

चन्द्रयान 2 इसलिए हुआ विफल , जानिए पूरी बात

Image
चन्द्रयान 2 को चन्द्रमा के दक्षणी ध्रुव पर उतरना था मगर ऐसा नहीं हो पाया। क्या आपको पता है कि इसके पीछे के कारण क्या हैं। आप सभी को शायद यह भी पता नहीं होगा अगर यह काम नहीं होता तो आज यह स्थिति नहीं होती।

साहो है 'बाहुबली'

Image
साहो मूवी को कल देखा। यह फ़िल्म रामो जी फ़िल्म सिटी हैदराबाद में बनी है। सुबह का समय था मैं कुछ साथियों के ईटीवी के कैम्पस में बैठा था। तभी तीन ब्लैक कलर की गाड़ियां गुजरी और उसमें आगे श्रद्धा कपूर बैठी हुईं थी। फिर लग गए मिशन खोज में। पता चला कि कोई फ़िल्म शूट हो रही है। अचानक हलचल बढ़ी और पता चला कि प्रभास आने वाले हैं। फिर सब पता चल गया। ईटीवी के दोनों बिल्डिंगों के बीच में कुछ सीन शूट किए गए हैं। हमने उसे देखा था। खैर, लौटते हैं मूवी की तरफ। साहो में स्टोरी  थोड़ी भटकी हुई है। और श्रद्धा कपूर कमजोर रोल में हैं। मगर अब जब मूवी देखने की इच्छा कम हो रही है वैसे में साहो को पूरा देखा। प्रभास वाकई में एक बेहतरीन एक्टर हैं। पैसा वसूल मूवी है। और इसी वजह से साहो पैसा कमा भी रही है। 

यूपी में इस बार बदलेगी प्रियंका गाँधी तकदीर!

Image
कांग्रेस की नेता और गाँधी सोनिया गाँधी की बेटी प्रियंका गाँधी की तकदीर बदल सकती है. उन्हें यूपी की कमान सौंपी जा सकती है. विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें ये सभी पहलु बदलाव के दिख रहे है. बताया जा रहा है की प्रियंका गाँधी के भविष्य में ये सभी बातें सामने आ रही है. देखिये ये विडियो.

ये होंगे योगी मंत्रिमंडल के नए सिपाही और ये होंगे बाहर

Image
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार होने जा रहा है. यह पहली बार विस्तार हो रहा है. लगभाग 2 साल से अधिक समय से यह सरकार चल रही है. मगर अब बदलाव की बात सामने आ रही है. इनकी सरकार में कुल 43 मंत्री है. 20 कैबिनेट और 9 स्वतन्त्र प्रभार और 19 राज्य मंत्री हैं. वैसे आंकड़ों के हिसाब से देखें तो 60 मंत्री हो सकते हैं. अभी 17 मंत्रियों की जगह खाली है. अब देखने वाली बात है की किन्हें मंत्रिमंडल से बाहर किया जाता. मगर माना जा रहा है कई नए चेहरों को जगह मिलेगी. उसमें कई कैबिनेट मंत्री भी बन सकते हैं.

बिहार में जिस अनंत सिंह के सामने नीतीश कुमार हाथ जोड़ते थे वहीँ अब दुश्मन बन गए हैं

Image
पटना. बिहार में ऐसा क्या हो गया है कि अनन्त सिंह और सीएम नितीश कुमार में ठन गई है. अब दोनों आमने सामने हैं. यह अब अदावत सी लगने और दिखने लगी है. देखिये पूरा वीडियो.