Posts

Showing posts with the label महेंद्र सिंह धोनी

क्या दौर आ गया है राजनीति का ?

Image
3 विधायकयों वाली पार्टी के नए-नए नेता मुकुल रॉय का दावा देखिये। कह रहे हैं कि 107 विधायक भाजपा जॉइन करेंगे। वो सभी इनके टच में ह ैं। मतलब 295 सीट वाली विधान सभा में 148 ही बहुमत के लिए चाहिए। जिसमें 200 से अधिक सीटें जीत कर ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। 44 पर कांग्रेस ने जीता था। इनके दावे को सही मान ले तो पूरी कांग्रेस अब भाजपा में जा रही है। देखना है इसपर अमित शाह क्या करते हैं.  पहले  गोवा  में कांग्रेसी  भाजपाई  हुए।  टीडीपी  वाले भी भाजपाई हो गए और अब बंगाल में भाजपाई होने की तैयारी में हैं। मतलब, ये सब अभी तक विधायकी नहीं कर पा रहे थे ? पार्टी बदलते ही सब ठीक हो जायेगा। भाई, सब मलाई खाने की तैयारी में हैं।  कांग्रेस  का इससे बुरा हाल नहीं हो सकता। लेकिन ऐसी राजनीति खतरनाक होती है। और भी दलों का वजूद जरूरी है।

अगर यह खिलाड़ी खेलता तो सेमीफाइनल जीत जाता भारत, और इसने दिलाई हार

Image
क्रिकेट विश्वकप में अगर दिनेश कार्तिक को नहीं उतारा जाता और सेमीफ़ाइनल में मोहमद शमी को मौक़ा मिलता तो यह मैच भारत की झोली में होता. दिनेश कार्तिक ने तीन मैच खेले और तीनों में फेल हुए. इनके चयन को लेकर शुरू से विवाद हो रहा था. मगर भारतीय कप्तान ने इसे सही माना. और अंत तक उन्हें टीम में रखा. इन्होने हर मैच में निराश किया. मोहमद शमी को जितने मैच में खेलने का मौक़ा मिला उन्होंने बढ़िया से मैच को खेला. इस विश्वकप में शमी ने कुल 14 विकेट लिए और बढ़िया रन भी बनाया है. उन्होंने ने अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक भी लगाया है. इसके बाद एक मैच में इन्होने 5 विकेट भी लिया है.  शमी ने शानदार खेल का प्रदशन किया है. वहीँ पाकिस्तान के एक खिलाडी मोईन खान ने कहा है की भारत सरकार के दबाव में मोहमद शमी को मैच में नहीं खेलाया गया है. खैर, इसे लोगों ने झूठा आरोप बताया है. रविन्द्र जडेजा ने शानदार खेल का नजारा पेश किया. जिस मैच में पूरी टीम ने अपने बल्ले धड़ाम कर दिए थे उस मैच में जडेजा ने कमाल की बैटिंग की है.