Posts

Showing posts with the label कर्नाटक

कर्नाटक में फिर चौथी बार इस नेता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Image
कर्नाटक में भाजपा की सरकार फिर बन गई है. और वहां पर बीएस येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है. प्रदेश में चौथी बार बीएस येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया है. इस दौरान इनके कार्यक्रम में कांग्रेस के निलंबित विधायक रोशन बेग भी पहुचे थे. जबकि कांग्रेस ने उन्हें न जाने की बात कही थी. 105 विधायकों का समर्थन पत्र बीएस येदुरप्पा ने राज्यपाल को सौंपा. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में उनके पास विधायकों का समर्थन प्राप्त है. लेकिन आगे की राह आसान नहीं होगी. क्योंकी कई सीटों पर फिर से उपचुनाव होंगे. भाजपा को उन सीटों पर चुनाव जीतना होगा. लगभग 14 महीने पहले कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल एस की सरकार बनी थी. लेकिन पिछले दिनों वह गिर गई. इस बार भाजपा की सरकार सावधानी बरत रही है. मंत्रियों को फ्लोर टेस्ट के बाद पद की शपथ दिलाई जायेगी. उसके पहले मंत्रियों को भी शपथ दिला दी गई थी. अब मामला वैसा नहीं है जिससे माहौल खराब न हो सरकार अलर्ट मोड पर है. लेकिन यह देखने वाली बात है की कब तक ऐसा नाटक कर्नाटक में चलेगा.

कभी जनता की भलाई के लिए जमीन पर रात भर सोते ये नेता !

Image
कर्नाटक में गुरुवार को जो राजनीतिक नौटंकी हुई है उसे सबने देखा है। विधान सभा में ही भाजपा विधायक डटे रहे। यहां तक की पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा भी विधान सभा भवन की फ्लोर पर सो गए। फ्लोर टेस्ट की मांग पर डटे रहे मगर उन्हें गुरुवार को नसीब नहीं हुआ। इसी मांग को लेकर भाजपा विधायक वहीं पर डट और जम गए। विधान सभा स्पीकर रमेश कुमार ने परिक्षण नहीं करवाया। अब राज्यपाल वजुभाई वाला ने स्पीकर को निर्देश दिया है कि शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट करवाया जाय। दिन के 1:30 बजे फ्लोर टेस्ट होगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कुल 224 विधानसभा सीट है। जिनमें एक सीट विधानसभा अध्यक्ष के लिए खाली हो गई। जिसमें 112 विधायक बहुमत के लिए चाहिए होते हैं। लेकिन अब 15 विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। इससे अब बहुमत के लिए 102 की जरूरत है। मौजूदा सरकार कांग्रेस और जनतादल एस के पास कुल 101 विधायक हैं। लेकिन इनके 5 विधायक अभी भी गायब हैं। इससे इनके पास बहुमत के आंकड़े नहीं हैं। वाहन भाजपा के पास कुल 105 अपने और दो निर्दलीय विधायको का समर्थन है। इससे भाजपा के पास कुल 107 विधायक हो गए हैं। अब बीएस येदु...

कर्नाटक में नाटक के ये हैं असली मदारी

Image
भारत के राज्य कर्नाटक में जो राजनीतिक नाटक चल रहा है उसके कई कारण हैं. अगर बड़ा बात वहां के कई नेताओं को लेकर सामने आ रही है. इस पूरे नाटक में भाजपा नहीं है. बल्कि जनतादल-एस और कांग्रेस के नेता शामिल हैं. जनतादल-एस के नेता आक्रोशित हैं. उन्हें लोकसभा चुनाव में बेहतर करने को नहीं मिला. जबकि उनका नेता ही मुख्यमंत्री हैं. कर्नाटक में कुल लोकसभा की 28 सीटें हैं मगर इस बार कांग्रेस और जनतादल एस को मात्र २ सीटों पर जीत मिली है. वहीँ भाजपा ने कुल 25 सीटों पर जीत दर्ज कर लिया है. जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिल गई है. कांग्रेस और जनतादल एस के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं. भारत के पूर्व पीएम और जनता दल के दिग्गज नेता एचडी देवगौड़ा भी इस बार लोकसभा का चुनाव हार गये. चर्चा हैं की उन्हें हराने के लिए कांग्रेस के कई नेता सक्रिय थे. चुकी कांग्रेस के कई नेता कर्नाटक में गठबंधन की सरकार नहीं चाह रहे थे. उन्हें फिर से चुनाव मैदान में जाने की इच्छा थी. लेकिन कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाँधी ने उस समय यह बात नहीं सुनी. जब चुनाव के बाद परिणाम बेहतर नहीं आये तो यह बात सामने आने लगी. कां...