केंद्रीय जनजातीय विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जोर दिया
नई दिल्ली। मयंक मधुर लघु-उद्योग भारती की झारखण्ड स्टेट-कोऑर्डिनेटर सुचिता सिंह ने दिल्ली के छत्तीसगढ भवन में केंद्रीय जनजातीय विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह से मुलाकात की और उन्हें झारखण्ड की उद्यमियों महिलाओं के समक्ष आने वाले समस्याओं से अवगत कराया। उन्हें झारखण्ड में होने वाले लघु-उद्योग भारती के राज्य-स्तरीय महिला सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया। लघु-उद्योग भारती के माध्यम से महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए, केंद्रीय जनजातिय विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह के नेतृत्व में लघु-उद्योग भारती की झारखण्ड स्टेट-कोऑर्डिनेटर सुचिता सिंह आगे बढ़ चढ़कर काम करने की संकल्प ली हैं। स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा, और रोजगार के लिए जन जागरण के माध्यम से जागरूकता ला रही हैं। केंद्रीय जनजातिय विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा, हमारा समाज शुरू से ही पुरुष प्रधान रहा है। महिलायें समाज के लिए एक आश्रित से ज्यादा कुछ नहीं समझी जाती थीं। ऐसा माना जाता था कि उसे हर कदम पर पुरुष के सहारे की जरूरत हैं। लेकिन अब महिला उत्थान को महत्व का विषय मानते हुए कई प्रयास किए जा रहे हैं,...