Posts

Showing posts with the label दरभंगा

आखिर बिहार में बाढ़ क्यों आती है और व्यवस्था हो जाती है फेल

Image
बाढ़ की हल्की सी सूचना पर हवाई सर्वे पर निकल लिए थे सीएम नीतीश कुमार। बिहार के दरभंगा  और मधुबनी  जिले का हवाई सर्वे हो चुका है। तो अब तक लोगों को राहत मिल जानी चाहिए थी। सर्वे के बाद काम जमीन पर दिखना चाहिए था न ? कहीं कोई सुविधा नहीं दिख रही है। आखिर, एनडीआरएफ की टीमें कब मैदान में उतरेगी। हादसे का इंतजार है क्या जनाब ? बाढ़ प्रभावित लोग परेशान हैं। मगर आप सर्वे करके नदारद हैं। मजे की बात है की बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन कई सालो से काम कर रहा है मगर. बाढ़ आते ही सारी व्यवस्था ध्यस्त हो जाती है. इससे निपटने के सारे प्रयास भी बेकार हो जाते हैं. अब देखने वाली बात है की क्या इस बार प्रशासन सफल हो पाता है या फिर हमेशा की तरह फेल ही हो जाएगा. बिहार में अब तक बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. देखने वाली बात है की क्या इसमें सरकार सफल हो पाती है लोगों को बर्बाद होने से. लोगों को सरकार से उम्मीद भी है.