Posts

Showing posts with the label भाजपा विधायक

विधायक चैम्पियन पर इसलिए आसानी से हो गई कार्र्वाई लेकिन आकाश का क्या हुआ ?

Image
हरिद्वार के खानपुर से भाजपा विधायक चैम्पियन कुवंर प्रणव को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है. और उनपर ये कारवाई होनी भी चाहिए थी. कई दिनों से वो चर्चा में बने हैं. भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने यह कारवाई की है. इसको लेकर लोग भाजपा की तारीफ भी कर रहे हैं. लेकिन भाजपा के बल्लामार विधायक आकाश विजयवर्गीय के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उनपर कब कारवाई होगी? इसपर अभी भी कोई अपडेट नहीं है. आइये आपको बताते हैं चैम्पियन पर कारवाई करना इसलिए मज़बूरी हो गई थी. और भाजपा नेताओं के लिए आसान भी था. खानपुर से चैम्पियन विधायक हैं. दूसरी बार लगातार यहाँ से चुनाव जीते हैं. हरिद्वार में चैम्पियन की चलती है. उनकी धाक है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चैम्पियन 4 बार से विधायक हैं. वर्ष 2002 में हरिद्वार की लक्सर विधान सभा सीट से इन्होने निर्दलीय चुनाव जीता.  2007 में लक्सर सीट से ही इन्होने कांग्रेस के टिकेट पर चुनाव जीता. और २०१२ में खानपुर से इन्होने कांग्रेस के टिकेट पर चुनाव जीता. फिर २०१६ में भाजपाई हो गए और 2017 में इन्होने खानपुर से भाजपा के टिकट पर जीत दर्...

साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी एक साजिश है, हो गया खुलासा

Image
बरेली जिले की बिथरी चैनपुर विधान सभा के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी की शादी ने सबको झकझोर कर रख दिया था। सभी अपना अलग अलग बयान और तरीका बता रहे थे। मगर दो सप्ताह बाद अब नए नए खुलासे हो रहे हैं। उसमें कई बातें सामने आ रही हैं। भाजपा के दो नेताओं का भी नाम सामने आ रहा है। दरअसल, गौरव सिंह अरमान ब्लॉक प्रमुख का भाजपा प्रत्याशी था। और वो चुनाव हार गया था। उसके बाद से विधायक के यहां उसका उठाना बैठना था। लेकिन उसने ताजिया निकाला था और किसी मुद्दे को लेकर विधायक राजेश मिश्रा और उनके लोगों ने उसे रोक दिया था। तभी से विवाद चल रहा है। अरमान के ऊपर पहले से भी कई मामले चले रहे हैं। विधायक के नाम से वह अवैध खनन में भी लिप्त था। अब उसके मामले सामने आने लगे हैं। उसने अजितेश को 63 बार फ़ोन किया है। इसके काल डिटेल निकलवाये जा रहे हैं। गौरव सिंह अरमान को विधायक ने अपने कार्यालय से भगा दिया था। उसी का बदला लेने के लिए उसने इस मामले को पूरा तैयार किया। न्यूज़ चैनल वालों से भी सेटिंग की गई। हाईकोर्ट से लेकर मीडिया और भागने के दौरान रुकने तक कि व्यवस्था की गई थी। गौरव सि...

क्या दौर आ गया है राजनीति का ?

Image
3 विधायकयों वाली पार्टी के नए-नए नेता मुकुल रॉय का दावा देखिये। कह रहे हैं कि 107 विधायक भाजपा जॉइन करेंगे। वो सभी इनके टच में ह ैं। मतलब 295 सीट वाली विधान सभा में 148 ही बहुमत के लिए चाहिए। जिसमें 200 से अधिक सीटें जीत कर ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। 44 पर कांग्रेस ने जीता था। इनके दावे को सही मान ले तो पूरी कांग्रेस अब भाजपा में जा रही है। देखना है इसपर अमित शाह क्या करते हैं.  पहले  गोवा  में कांग्रेसी  भाजपाई  हुए।  टीडीपी  वाले भी भाजपाई हो गए और अब बंगाल में भाजपाई होने की तैयारी में हैं। मतलब, ये सब अभी तक विधायकी नहीं कर पा रहे थे ? पार्टी बदलते ही सब ठीक हो जायेगा। भाई, सब मलाई खाने की तैयारी में हैं।  कांग्रेस  का इससे बुरा हाल नहीं हो सकता। लेकिन ऐसी राजनीति खतरनाक होती है। और भी दलों का वजूद जरूरी है।

प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी से ही सीख लेते पप्पू भरतौल जी

Image
जिस  बरेली  का  प्रियंका  चोपड़ा और  दिशा  पाटनी ने नाम बढ़ाया। अब वहीं  साक्षी  ने डुबा दिया। विधायक जी अपने जिले के ही इन दो लद्कियों के परिवारों से सीख लेते आप. जीनकी बेटियाँ आज पूरी दुनिया में नाम कमा रही है. और आपकी बेटी तो बस पत्रकार ही बनना चाह रही है. उसे इस छोटे से सपने को पूरा करने देते. आज बरेली में ही लोग इस मामले को पूरा ड्रामा बता रहे हैं। सभी लड़की पर ही थूंक रहे हैं।  प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी ने बरेली के नाम को उचा किया है. उन्हें इस पर फक्र है. लेकिन आपको अपनी बेटी पर कोई फक्र नहीं है. और आज दोनों इस समय आपकी इज्जत की पलीता बना दिए हैं. अपने बच्चों को पूरा समय दीजिए और उनके सपनों को भी सुनिए और जानिए। बस लड़की है तो टीचर बन जाय और बैंक में नौकरी कर ले।  भाई, दरभंगा की वंदना कंठ फाइटरप्लेन उड़ाने वाली भारत की पहली लड़की है। बरेली की ही ये दोनों लड़कियां हैं। प्रियंका और दिशा। इनसे ही कुछ सीख ले लीजिए। खैर, समय बदल रहा है मगर कुछ लोगों की सोच अभी भी नहीं बदली है। उन्हें समय खुद बदल देगा। बस इंतजार करिये। ज...

उत्तराखंड का यह भाजपा विधायक क्यों नहीं मानता पीएम मोदी की बातें

Image
उत्तराखंड के एक भाजपा विधायक है। कई महीनों से चर्चा में बने हैं। कभी किसी पत्रकार को थप्पड़ मार देना और किसी को  गाली दे देना उनकी आदत सी हो गई है। अभी फिर विवाद में आ गये हैं। फिलहाल वो अभी घर में गाना चलाकर हाथ में दो- दो रिवाल्वर लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल भी हुआ है। आइये असल मुद्दे पर चलते हैं। उत्तराखंड में एक विधान सभा सीट है खानपुर। जहां पर भाजपा का कब्जा है। लेकिन जिस विधायक को जीत मिली है वो किसी की नहीं सुनते हैं। जब पीएम नरेंद्र मोदी ने आकाश विजयवर्गीय के मामले में सभी भाजपा के नेताओं को ऐसा न करने की नसीहत दे डाली थी। मगर कुंवर प्रणव इस बात को नहीं मानते। चैंपियन कुंवर प्रणय सिंह हरिद्वार निवासी है। 2002 में ये लक्सर विधान सभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीत गए थे। उसके बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे। दो बार कांग्रेस के टिकेट पर ये विधायक बने। फिर भी इनकी दबंगई और हरकते चर्चा में बनी रही। 2016 में भाजपा जॉइन किया। कुंवर प्रणव अब हरिद्वार के खानपुर से विधायक हैं। दो बार से भाजपा के टिकेट पर चुनाव जीत रहे हैं। ये पिछले दिनों एक भाजपा विधायक...

मध्य प्रदेश में राघव, मनु सिंघवी और अब प्रदीप जोशी का अश्लील वीडियो आया

Image
                                                           उज्जैन के भाजपा सम्भाग के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी मध्यप्रदेश भाजपा में बवाल मचा हुआ है। एक भाजपा नेता को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मध्य प्रदेश में फिर राघव जी जैसी हरकत एक नेता ने की है। जिनकी वजह से भाजपा की फजीहत हो रही है। यह मामला है उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी का। दरअसल, दो महीने पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता प्रदीप जोशी कुछ अश्लील हरकत कर रहे हैं। और एक लड़के के साथ उन्होंने अश्लील चैटिंग भी की है। कुछ दिन बाद यह मामला पब्लिक डोमिन में आ गया और सभी इस मामले को जान गए है। भाजपा पर इसको लेकर दबाव भी बन रहा है। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। वर्ष 2013 में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। राघव जी जब मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री थे, उसी समय उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उनके नौकर के साथ उ...

कर्नाटक में नाटक के ये हैं असली मदारी

Image
भारत के राज्य कर्नाटक में जो राजनीतिक नाटक चल रहा है उसके कई कारण हैं. अगर बड़ा बात वहां के कई नेताओं को लेकर सामने आ रही है. इस पूरे नाटक में भाजपा नहीं है. बल्कि जनतादल-एस और कांग्रेस के नेता शामिल हैं. जनतादल-एस के नेता आक्रोशित हैं. उन्हें लोकसभा चुनाव में बेहतर करने को नहीं मिला. जबकि उनका नेता ही मुख्यमंत्री हैं. कर्नाटक में कुल लोकसभा की 28 सीटें हैं मगर इस बार कांग्रेस और जनतादल एस को मात्र २ सीटों पर जीत मिली है. वहीँ भाजपा ने कुल 25 सीटों पर जीत दर्ज कर लिया है. जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिल गई है. कांग्रेस और जनतादल एस के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं. भारत के पूर्व पीएम और जनता दल के दिग्गज नेता एचडी देवगौड़ा भी इस बार लोकसभा का चुनाव हार गये. चर्चा हैं की उन्हें हराने के लिए कांग्रेस के कई नेता सक्रिय थे. चुकी कांग्रेस के कई नेता कर्नाटक में गठबंधन की सरकार नहीं चाह रहे थे. उन्हें फिर से चुनाव मैदान में जाने की इच्छा थी. लेकिन कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाँधी ने उस समय यह बात नहीं सुनी. जब चुनाव के बाद परिणाम बेहतर नहीं आये तो यह बात सामने आने लगी. कां...