क्या दौर आ गया है राजनीति का ?



3 विधायकयों वाली पार्टी के नए-नए नेता मुकुल रॉय का दावा देखिये। कह रहे हैं कि 107 विधायक भाजपा जॉइन करेंगे। वो सभी इनके टच में हैं। मतलब 295 सीट वाली विधान सभा में 148 ही बहुमत के लिए चाहिए। जिसमें 200 से अधिक सीटें जीत कर ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। 44 पर कांग्रेस ने जीता था। इनके दावे को सही मान ले तो पूरी कांग्रेस अब भाजपा में जा रही है। देखना है इसपर अमित शाह क्या करते हैं. 
पहले गोवा में कांग्रेसी भाजपाई हुए। टीडीपी वाले भी भाजपाई हो गए और अब बंगाल में भाजपाई होने की तैयारी में हैं। मतलब, ये सब अभी तक विधायकी नहीं कर पा रहे थे ? पार्टी बदलते ही सब ठीक हो जायेगा। भाई, सब मलाई खाने की तैयारी में हैं। कांग्रेस का इससे बुरा हाल नहीं हो सकता। लेकिन ऐसी राजनीति खतरनाक होती है। और भी दलों का वजूद जरूरी है।

Comments

Popular posts from this blog

कौन थे महाराष्ट्र के 9 दिन वाले सीएम ?

लालू के लिए क्या ये सब कर पायेंगे तेज और तेजस्वी ? अजय चौटाला हुए 'आज़ाद'

जौनपुर वालों ने अच्छा सांसद चुना है, जानिए ऐसा क्यों हुआ !