Posts

Showing posts with the label India

राम मंदिर मुद्दे को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला

Image
अयोध्या राममंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बहस चल रही है. लेकिन इसके पहले ही कई सारीं बातें सामने आने लगी हैं. अब सबसे बड़ा अपडेट है की यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों की 30 नवंबर तक की छुट्टी रद्द कर दी है. जिसका नतीजा है की प्रदेश में हडकंप मचा हुआ है. योगी सरकार ने फील्ड में तैनात सभी पुलिस और प्रशासन के अफसरों की छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द करने का फरमान जारी किया. आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को अपने मुख्यालय पर ही बने रहने का निर्देश दिया गया. दीपावली और अयोध्या पर फैसले से पहले सरकार सुरक्षा की तैयारी कर रही है. अब देखने वाली बात है की क्या मामला हो सकता है.  वैसे पहले भी कई बार इस तरीके के वाकये से लोग गुजर चुके हैं. अब क्या होगा यह तो पता चल ही जाएगा. लेकिन कई दिनों से फैजाबाद में 144 धारा लगाई गई है.