मध्य प्रदेश में राघव, मनु सिंघवी और अब प्रदीप जोशी का अश्लील वीडियो आया

                                                           उज्जैन के भाजपा सम्भाग के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी

मध्यप्रदेश भाजपा में बवाल मचा हुआ है। एक भाजपा नेता को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मध्य प्रदेश में फिर राघव जी जैसी हरकत एक नेता ने की है। जिनकी वजह से भाजपा की फजीहत हो रही है।

यह मामला है उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी का। दरअसल, दो महीने पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता प्रदीप जोशी कुछ अश्लील हरकत कर रहे हैं। और एक लड़के के साथ उन्होंने अश्लील चैटिंग भी की है। कुछ दिन बाद यह मामला पब्लिक डोमिन में आ गया और सभी इस मामले को जान गए है। भाजपा पर इसको लेकर दबाव भी बन रहा है। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है।

वर्ष 2013 में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। राघव जी जब मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री थे, उसी समय उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उनके नौकर के साथ उनका एक अश्लील वीडियो सामने आया था। उसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया। हालांकि, कांग्रेस से भाजपा ने इस मुद्दे को तूल पकड़ाया था।

मध्य प्रदेश के ही कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री अभिषेक मनु सिंघवी का भी एक सेक्स वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद अभिषेक मनु सिंघवी को पार्टी से हटाया दिया था। बाद में उन्हें पार्टी ने बहाल कर दिया था।

आखिर , मध्य प्रदेश में नेताओं के अंदर ऐसी घटनाएं करने की हिम्मत कहां से आ रही है। एक बार दोनों दलों के नेताओं को सोचना होगा। इससे एक गलत संदेश जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी एक साजिश है, हो गया खुलासा

साक्षी और अजितेश के खाते में 3 दिन में आये लाखों रूपये, प्लेन से की यात्रा