बड़ी अदभुत होती है यहां की रामलीला, वर्षों से हो रहा मंचन


जौनपुर। जौनपुर शहर से मात्र 22 किमी दूर भगतपुर गांव है। जहां पर आदर्श रामलीला समिति के लोग रहते हैं। उनकी चर्चा इसलिए लाजिमी हो जाती है कि क्योंकि यही लोग एक रामलीला कार्यक्रम का सजीव चित्रण करते हैं। और यह वर्षों से हो रही है। यहां पर लगभग हजारों दर्शक आराम से आ जाते हैं। बिना किसी प्रचार और प्रसार के। लगभग 7.8 दिन यह रामलीला चलती है।

मानो उस समय दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ता है। अब वहीं रामलीला फिर नवंबर से शुरू होने जा रही है। सभी पात्र गांव के ही होते हैं। उस दौरान गांव से बाहर जो भी लोग रहते हैं वो गांव में आ जाते हैं। अंतिम दिन एक शानदार मेले का आयोजन किया जाता है। यह अपने अपम में अद्भुत और अविस्मरणीय रहता है।

तड़का वध, दशरथ मरण और रामवन गवन बहुत ही शानदार तरीके से होता है। मानों हम त्रेता युग में पहुंच जाते हैं। तुलसीदास के द्वारा लिखी गई रामचरित मानस का सजीव चित्रण जैसा होता है।

इसमें लगभग सैकड़ों पात्र अपना अभिनय करते हैं। सभी आकषर्क और मनमोहक प्रस्तुति देते हैं। जो भी नौकरी -पेशे वाले लोग होते हैं सभी छुट्टी लेकर इस आयोजन में शामिल होने आते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

मध्य प्रदेश में राघव, मनु सिंघवी और अब प्रदीप जोशी का अश्लील वीडियो आया

साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी एक साजिश है, हो गया खुलासा

साक्षी और अजितेश के खाते में 3 दिन में आये लाखों रूपये, प्लेन से की यात्रा