Posts

कर्नाटक में फिर चौथी बार इस नेता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Image
कर्नाटक में भाजपा की सरकार फिर बन गई है. और वहां पर बीएस येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है. प्रदेश में चौथी बार बीएस येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया है. इस दौरान इनके कार्यक्रम में कांग्रेस के निलंबित विधायक रोशन बेग भी पहुचे थे. जबकि कांग्रेस ने उन्हें न जाने की बात कही थी. 105 विधायकों का समर्थन पत्र बीएस येदुरप्पा ने राज्यपाल को सौंपा. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में उनके पास विधायकों का समर्थन प्राप्त है. लेकिन आगे की राह आसान नहीं होगी. क्योंकी कई सीटों पर फिर से उपचुनाव होंगे. भाजपा को उन सीटों पर चुनाव जीतना होगा. लगभग 14 महीने पहले कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल एस की सरकार बनी थी. लेकिन पिछले दिनों वह गिर गई. इस बार भाजपा की सरकार सावधानी बरत रही है. मंत्रियों को फ्लोर टेस्ट के बाद पद की शपथ दिलाई जायेगी. उसके पहले मंत्रियों को भी शपथ दिला दी गई थी. अब मामला वैसा नहीं है जिससे माहौल खराब न हो सरकार अलर्ट मोड पर है. लेकिन यह देखने वाली बात है की कब तक ऐसा नाटक कर्नाटक में चलेगा.

दबंग डीएम थे शीलादीक्षित के पति, और ये उतनीं ही उदार

Image
शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं। लेकिन इनका नाम बड़ा इसलिए है क्योंकि इनके ससुर और पति का भी अलग रुतबा था। इनके पति आगरा के डीएम रहे। विनोद कुमार दीक्षित। दबंग किस्म के डीएम थे। क्योंकि उनके पिता कांग्रेस सरकार में गृह मंत्री थे। और उनकी हनक भी थी। फिर यही से शीला दीक्षित राजनीति की ओर बढ़ी। शीला दीक्षित ने बेटे संदीप दीक्षित भी दिल्ली से सांसद रहे मगर उनकी जगह नहीं ले सके। शीला जी वैसे तो बेहतर दौर की राजनीति की मगर उन्हें 2017 में जो दुख मिला वह भुलाया नहीं जा सकता। और पहली चुनावी रैली राहुल और अखिलेश ने आगरा से ही शुरू की थी। तब आगरा में चर्चा थी। शीला जी को कांग्रेस का सीएम कैंडिडेट बनाया गया और बाद में गठबंधन करके उन्हें बाहर कर दिया गया। उसका खामियाजा भी कांग्रेस ने उठाया। फिर उन्हें दिल्ली की राजनीति में वापस लाया गया। और अब उनका निधन हो गया है। जब ये मुख्यमंत्री थीं तब हम दिल्ली में पत्रकारिता करने पहुँचे थे। मेट्रो का श्रेय इन्ही को जाता है। और ब्लू लाइन बसों को दिल्ली से बाहर करने की भी हिम्मत इन्होंने ने ही दिखाई थी...

भट्टा परसौल याद होगा न ?

Image
वर्ष 2011 में भट्टा परसौल में किसान और प्रशासन में जमकर युद्ध हुआ था। मायावती की सरकार थी। दो पुलिस वाले और 3 किसानों की मौत हुई थी। उस समय के डीएम  #दीपक  अग्रवाल के भी पैर में गोली लगी थी। और सोनभद्र के उम्भा में हुये बवाल में डीएम  #अंकित  अग्रवाल पूरी तरह से फेल हुए हैं।  उस दौरान केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब राहुल गांधी ने भट्टा परसौल का दौरा किया था और इस समय केंद्र  में एनडीए की सरकार है कितने जिम्मेदार मंत्री और सन्तरी गये। सत्ता का घमंड ज्यादा अच्छा नहीं होता। एक पिद्दी सा गांव का प्रधान इतनी बड़ी साजिश करके निकल गया और आप सुशासन की दुहाई दे रहे हैं। पूरे  #सोनभद्र  के पुलिस प्रशासन और डीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना चाहिए। फिर लौटते है राजनीति की तरफ। प्रियंका गांधी को रोकना गलत है।  जब कांग्रेस का जनाधार ही नहीं है तो जाने देते। अब प्रियंका गांधी को राहुल समझने की कोशिश गलत होगी। बाबा जी ये जो सत्त्ता मिली है वो आपको नहीँ मिली है। हमने चुनाव कवर किया था। इस दौरान  #अखिलेश  के खिलाफ लोग थे इसलिए परिवर्तन हुआ...

सोनभद्र में नरसंहार, प्रियंका गाँधी की गिरफ्तारी और यूपी की सियासत में आया उबाल

Image
यूपी की राजनीति में उफान आ गया है. सोनभद्र जिले में 11 लोगों की भूमि विवाद में मौत हो चुकी है. उसी मामले पर सभी दल के नेता वहां पर पहुचना चाह रहे हैं. नेताओं का कहना है की कानून व्यवस्था ख़राब हो चुकी है. वहीँ प्रशासन ने सभी को वहां जाने से रोकना शुरू कर दिया है. इस मामले में तीन पुलिस अधिकारी निलम्वित हो चुके हैं. शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गाँधी वाड्रा सोनभद्र जा रही थीं. बनारस से मिर्जापुर होते हुये नारायणपुर के पास पहुची थीं की वहीँ उन्हें रोक लिया गया. उसके बाद उन्हें चुनार के गेस्ट हाउस ले जाया गया. किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले ने पूरे देश में इसके खिलाफ आन्दोलन की बात कही है. वहीँ घटना के बारे में बात करते हुये किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर आरसी पाण्डेय ने कहा कि सरकार का यह रवैया गलत है. सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए. प्रियंका बस उन पीड़ितों से मिलना चाह रही थी. और वो जाएँगी भी.  बताया जा रहा है कि प्रियंका गाँधी को चुनार के गेस्ट हॉउस में बैठाया गया है. लेकिन कांग्रेस के लोग...

केंद्रीय जनजातीय विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जोर दिया

Image
नई दिल्ली। मयंक मधुर लघु-उद्योग भारती की झारखण्ड स्टेट-कोऑर्डिनेटर सुचिता सिंह ने दिल्ली के छत्तीसगढ भवन में केंद्रीय जनजातीय विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह से मुलाकात की और उन्हें  झारखण्ड की उद्यमियों  महिलाओं के समक्ष आने वाले समस्याओं से अवगत कराया। उन्हें झारखण्ड में होने वाले लघु-उद्योग भारती के राज्य-स्तरीय महिला सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया। लघु-उद्योग भारती के माध्यम से महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए, केंद्रीय जनजातिय विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह के नेतृत्व में लघु-उद्योग भारती की झारखण्ड स्टेट-कोऑर्डिनेटर सुचिता सिंह आगे बढ़ चढ़कर काम करने की संकल्प ली हैं। स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा, और रोजगार के लिए जन जागरण के माध्यम से जागरूकता ला रही हैं। केंद्रीय जनजातिय विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा, हमारा समाज शुरू से ही पुरुष प्रधान रहा है। महिलायें समाज के लिए एक आश्रित से ज्यादा कुछ नहीं समझी जाती थीं। ऐसा माना जाता था कि उसे हर कदम पर पुरुष के सहारे की जरूरत हैं। लेकिन अब महिला उत्थान को महत्व का विषय मानते हुए कई प्रयास किए जा रहे हैं,...

कभी जनता की भलाई के लिए जमीन पर रात भर सोते ये नेता !

Image
कर्नाटक में गुरुवार को जो राजनीतिक नौटंकी हुई है उसे सबने देखा है। विधान सभा में ही भाजपा विधायक डटे रहे। यहां तक की पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा भी विधान सभा भवन की फ्लोर पर सो गए। फ्लोर टेस्ट की मांग पर डटे रहे मगर उन्हें गुरुवार को नसीब नहीं हुआ। इसी मांग को लेकर भाजपा विधायक वहीं पर डट और जम गए। विधान सभा स्पीकर रमेश कुमार ने परिक्षण नहीं करवाया। अब राज्यपाल वजुभाई वाला ने स्पीकर को निर्देश दिया है कि शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट करवाया जाय। दिन के 1:30 बजे फ्लोर टेस्ट होगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कुल 224 विधानसभा सीट है। जिनमें एक सीट विधानसभा अध्यक्ष के लिए खाली हो गई। जिसमें 112 विधायक बहुमत के लिए चाहिए होते हैं। लेकिन अब 15 विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। इससे अब बहुमत के लिए 102 की जरूरत है। मौजूदा सरकार कांग्रेस और जनतादल एस के पास कुल 101 विधायक हैं। लेकिन इनके 5 विधायक अभी भी गायब हैं। इससे इनके पास बहुमत के आंकड़े नहीं हैं। वाहन भाजपा के पास कुल 105 अपने और दो निर्दलीय विधायको का समर्थन है। इससे भाजपा के पास कुल 107 विधायक हो गए हैं। अब बीएस येदु...

मायावती का बदला उनकी भाभी से लिया सरकार ने, 400 करोड़ का लगा झटका

Image
केन्द्र में मोदी सरकार ने बसपा प्रमुख की भाभी से बड़ा बदला लिया है. वैसे नाम तो उनके भाई का चल रहा है लेकिन मामला उन्ही का है. मायावती के भाई और बसपा के राष्ट्रिय उपाध्य्क्ष आनंद कुमार के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कारवाई की है. नोएडा के पास लगभग 400 करोड़ रुपये की 7 एकड़ जमीन पड़ी थी जिसपर मायावती के भाई और भाभी का कब्ज़ा है. उसी के मद्देनजर आयकर विभाग ने यह कारवाई की है.  आयकर विभाग को जांच में पता चला की नोयडा से सटे २८३२८ स्क्वायर फिट का प्लाट है. आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता के इस बेनामी प्लॉट को जब्त करने का आदेश 16 जुलाई को विभाग की दिल्ली स्थित बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) ने जारी किया था. इसके बाद आज यानी 18 जुलाई को आयकर विभाग ने प्लॉट को जब्त कर लिया है.  आयकर विभाग के सूत्रों का दावा है कि आनंद कुमार की कुछ और बेनामी संपत्तियों की जानकारी उनके पास है, जिसे भविष्य में जब्त किया जा सकता है. आनंद कुमार के खिलाफ हुई इस कार्रवाई की आंच मायावती तक पहुंच सकती है. सूत्रों की माने तो इसपर इस लिए कारवाई नहीं हो रही थी की लोकसभा चुनाव होने वाला था. जिस...