तो एक और पूर्व पीएम के बेटे हो जाएंगे भाजपाई
लाल बहादुर शास्त्री कांग्रेस के बड़े नेता थे। देश के लोक प्रिय पीएम भी रहे। उनके निधन के बाद बेटों की राजनीति भी कांग्रेस में ही लंबे समय तक चली। मगर सुनील शास्त्री का मोह भंग हुआ और वो भाजपा जॉइन कर लिए। राज्यसभा सदस्य भी रहे। यूपी में 8 साल तक कैबिनेट मिनिस्टर भी रहे।
2014 से भाजपा में राष्ट्रीय नेतृत्व में काम कर रहे हैं। अब नया मामला बलिया से है। पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के बेटे और सपा से राज्य सभा सांसद नीरज शेखर भी अब भाजपा की तरफ बढ़ रहे हैं। क्योंकि उन्होंने सपा से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने राज्य सभा सदस्य पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
बलिया से 8 बार सांसद रहने वाले पूर्व पीएम चन्द्रशेखर जी ने इतनी जमीन मजबूत की थी कि उनके बेटे नीरज शेखर भी दो बार चुनाव जीत गए। मगर 2014 में इन्हें हार मिली और 2019 में टिकेट ही नहीं मिला।
ये सपा से राज्य सभा भेजे गए थे। अब सपा के लिए बलिया में सकंट है। क्योंकि पुराने दिग्गज चौधरी साहब भी अब बसपाई हो चुके हैं। और शुद्ध सपाई अब घर छोड़ रहे हैं।
Comments
Post a Comment