70 साल की सांसद प्रमीलाबिसोइ केवल 3 तक की हैं पढ़ाई, लेकिन सीएम ने दिया टिकेट



एक महिला सांसद जिनकी पढ़ाई लिखाई मात्र कक्षा 3 तक हुई। उम्र 70 साल हो चुकी हो। कभी राजनीति में रही भी न हो। जो शुरू के दिनों में आंगनबाड़ी में बर्तन की सफाई करती थीं। पति चतुर्थ श्रेणी में कर्मचारी थे। बेटा साइकिल की दुकान चलाता है। धीरे धीरे 70 लाख महिलाओं की प्रेरणा श्रोत बन गई।

 आइये आपको रूबरू कराते हैं ओडिशा की असका लोकसभा सीट से सांसद प्रमीला बिसोइ से। जो लगभग 2 लाख से अधिक वोटों से बीजेडी के टिकट पर चुनाव जीती हैं। इन्हें हिंदी बोलने नहीं आती। ये उड़िया बोलती हैं। लोकसभा में इन्होंने उड़िया में ही शपथ लिया। इन्होंने शुरू के दिनों में आंगनबाड़ी में बर्तन भी साफ किये और खाना भी पकाया। 

इन्होंने पहले गांव में ही तीन महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा। धीरे धीरे कारवां इनका बढ़ता गया। बताया जाता है कि 'मिशन शक्ति ' अभियान की पहचान हैं प्रमीला। #ओडिशा सरकार का दावा है कि 70 लाख महिलाओं को इससे फायदा हुआ है। प्रमीला जी जैसे मेहनती जमीन से जुड़े लोगों के बारे में चर्चा क्यों नहीं हुई ? जानते हैं वो हिंदी और अंग्रेजी दोनों नहीं बोल पाती हैं और ग्लैमरस भी नहीं हैं।
 वरना इनके जैसे सांसद की जितनी बात की जाय उतनी कम है। देश में ज्यादातर महिला शक्ति की बात करने वाली संस्थाएं और लीडर बस कागजों में हैं। 70 साल की महिला जो मात्र 3 तक पढ़ाई की हो। उस महिला ने 50 लाख से अधिक महिलाओं के जीवन में प्रकाश लाया हो। ऐसी महिला सांसद को नमन और बार बार अभिनंदन। मगर दुर्भाग्य हैं इनकी चर्चा नहीं हुई।

Comments

Popular posts from this blog

कौन थे महाराष्ट्र के 9 दिन वाले सीएम ?

लालू के लिए क्या ये सब कर पायेंगे तेज और तेजस्वी ? अजय चौटाला हुए 'आज़ाद'

जौनपुर वालों ने अच्छा सांसद चुना है, जानिए ऐसा क्यों हुआ !